चूरू में विधायक, कलेक्टर, एडीएम ने किया श्रमदान:’स्वच्छ चूरू-स्वस्थ चूरू’ रथ को किया रवाना, स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया

राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चूरू में रविवार को चूरू चौपाटी पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक हरलाल सहारण, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा, एडीएम अर्पिता सोनी सहित कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। कार्यक्रम में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ‘स्वच्छ चूरू-स्वस्थ चूरू’ रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह स्वच्छता रैली चूरू चौपाटी से सर्किट हाउस तक गई और ‘स्वच्छ चूरू स्वस्थ चूरू’ का संदेश दिया।
चूरू विधायक हरलाल सहारण ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार स्वच्छता के संस्कार विकसित कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है और स्वच्छ परिवेश से ही स्वस्थ समाज तथा समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि स्वच्छता अभियान जनभागीदारी से ही सफल हो सकता है, इसलिए स्वच्छता हमारी आदतों में शामिल होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रशासन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने नागरिकों से ‘मेरा क्या और मुझे क्या’ की मानसिकता से बाहर निकलकर अपने सामाजिक व नैतिक दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
चूरू जिले में नगर निकायों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण भी शामिल है। कलेक्टर ने सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान वासुदेव चावला और बसंत शर्मा ने भी स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। चूरू नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने स्वच्छता अभियान और नगर परिषद के कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में अभिषेक चोटिया, भास्कर शर्मा, सुरेश सारस्वत, विमला गढ़वाल ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर एडीएम अर्पिता सोनी, सुशील लाटा, सीपी शर्मा, मोहन गढ़वाल, नरेन्द्र सैनी, असगर अली, उमेश, दीनदयाल सैनी, गोपाल बालाण, धर्मेन्द्र राकसिया, इरफान, सुनील सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रवि दाधीच ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *