205 महिलाओं ने कराई स्वास्थ्य की जांच:एसबीआई फाउंडेशन, आंचल ट्रस्ट के सहयोग से रामपुरा में लगा स्त्री रोग जांच शिविर

सिरोही के समीप रामपुरा गांव में रविवार को एक स्त्री रोग जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। एसबीआई फाउंडेशन और आंचल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 205 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में महिलाओं की विभिन्न स्त्री रोग संबंधी समस्याओं की जांच की गई। इनमें कमजोरी, मधुमेह, सफेद पानी की समस्या, मासिक धर्म की अनियमितता, जननांगों में खुजली, बार-बार संक्रमण, अधिक दर्द के साथ पीरियड्स आना और पेट दर्द जैसी शिकायतें शामिल थीं। आंचल चैरिटेबल ट्रस्ट के जिला परियोजना समन्वयक गजेंद्र सिंह ने बताया कि फिजिशियन डॉ. हिमांशु शर्मा और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशी कुलदीप ने महिलाओं की निशुल्क जांच की। जांच के उपरांत मरीजों को संस्था की ओर से निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस पहल में ग्रामवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *