नए साल पर जयपुर से मिलेगी पहली ब्यूटी पेजेंट विनर:जीतने वाली मॉडल्स को प्राइज में मिलेगी कार, लॉन्चिंग इवेंट में मौजूद रही टॉप-100 सेमी-फाइनलिस्ट मॉडल्स

नए साल की शुरुआत जयपुर से ग्लैमर और आत्मविश्वास की नई पहचान के साथ होने जा रही है। पिंकसिटी से 2026 की पहली नेशनल ब्यूटी पेजेंट विनर देश को मिलेगी, जहां जीतने वाली मॉडल्स को मेगा प्राइज के तौर पर कार और स्कूटी जैसे शानदार पुरस्कार दिए जाएंगे। अनंता मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम सीजन-7 का आयोजन इस बार जयपुर के कूकस स्थित अनंता रिसॉर्ट एंड स्पा में किया जाएगा। दिल्ली रोड स्थित अनंता रिजॉर्ट में हुए लॉन्चिंग इवेंट में ब्यूटी पेजेंट का रोडमैप सामने आया। इस खास मौके पर देशभर से चयनित टॉप-100 सेमी-फाइनलिस्ट मॉडल्स मौजूद रहीं, जिनके आत्मविश्वास, अंदाज और सपनों ने पूरे आयोजन को ऊर्जा से भर दिया। मंच पर जब विजेताओं को मिलने वाली तीन कार और पांच स्कूटी प्रदर्शित की गईं, तो मॉडल्स के चेहरों पर जीत की चमक साफ नजर आई। आयोजक पवन टांक और शो डायरेक्टर कीर्ति टांक ने बताया कि यह पेजेंट का सातवां सीजन है और हर साल की तरह इस बार भी मंच केवल खूबसूरती नहीं, बल्कि टैलेंट, पर्सनैलिटी और आत्मविश्वास को पहचान देगा। उन्होंने कहा कि नए साल की शुरुआत में जयपुर से मिलने वाली यह विनर न केवल क्राउन पहनेगी, बल्कि एक नई पहचान और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेगी। पेजेंट के लिए 27 दिसंबर को आखिरी ऑडिशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभी भी वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए होनहार प्रतिभागियों को मौका मिल सकता है। इसके बाद चुनी गई फाइनलिस्ट्स को ग्रूमिंग और ट्रेनिंग से गुजरना होगा, ताकि वे राष्ट्रीय मंच पर खुद को मजबूती से प्रस्तुत कर सकें। आयोजकों के अनुसार, सेमी-फाइनलिस्ट्स के लिए ग्रूमिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और स्टेज प्रेज़ेंस पर विशेष फोकस किया जा रहा है, ताकि फाइनल में देश को आत्मविश्वास से भरी नई मिस और मिसेज इंडिया ग्लैम मिल सकें। 11 जनवरी को ग्रैंड फिनाले
मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम सीजन-7 का भव्य ग्रैंड फिनाले 11 जनवरी को अनंता रिजॉर्ट एंड स्पा में आयोजित होगा। इसी मंच से देश को नए साल की पहली मिस इंडिया ग्लैम 2026 और मिसेज इंडिया ग्लैम 2026 मिलेंगी। जहां जीत सिर्फ ताज की नहीं, बल्कि सपनों को रफ्तार देने वाली कार की भी होगी।
राजधानी जयपुर में रविवार को दिल्ली रोड स्थित अनंता स्पा एंड रिजॉर्ट में नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट अनंता मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम सीजन-7 की प्रेस कॉन्फ्रेंस एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पेजेंट की टॉप-100 सेमी-फाइनलिस्ट मॉडल्स की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। कार्यक्रम का आयोजन रवि सूर्या ग्रुप और अनंता रिजॉर्ट जयपुर द्वारा, फर्स्ट इंडिया न्यूज व भारत-24 के सहयोग से तथा एसकेजे ज्वेलर्स और मंदाकिनी साड़ीज के पावर सपोर्ट के साथ किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विजेताओं को मिलने वाले मेगा प्राइज भी रिवील किए गए। मंच पर तीन कार और पांच स्कूटी को प्रदर्शित किया गया, जिन्हें देखकर प्रतिभागियों और दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया। आयोजक पवन टांक और शो डायरेक्टर कीर्ति टांक ने बताया कि यह पेजेंट का सातवां सीजन है और हर साल की तरह इस बार भी देशभर से प्रतिभाशाली मॉडल्स हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 27 दिसंबर को इस पेजेंट का आखिरी ऑडिशन जयपुर के वैशाली नगर स्थित अडॉर क्लब एंड लाउंज में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अभी भी योग्य प्रतिभागियों के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री ओपन रखी गई है। आयोजकों के अनुसार, सेमी-फाइनलिस्ट्स के लिए ग्रूमिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और स्टेज प्रेज़ेंस पर विशेष फोकस किया जा रहा है, ताकि फाइनल में देश को आत्मविश्वास से भरी नई मिस और मिसेज इंडिया ग्लैम मिल सकें। ग्रैंड फिनाले की तारीख तयअनंता मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम सीजन-7 का भव्य ग्रैंड फिनाले 11 जनवरी को पिंक सिटी जयपुर स्थित अनंता रिजॉर्ट एंड स्पा में आयोजित किया जाएगा, जहां देश को मिस इंडिया ग्लैम 2026 और मिसेज इंडिया ग्लैम 2026 मिलेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *