उदयपुर के अभिराज सिंह चौहान का सपना पूरा हुआ और वे लेफिटनेंट बनकर आज उदयपुर आए तो उनका ऐतिहासिक स्वागत किया गया। उदयपुर की धरती पर परिवारजनों के अलावा जनप्रतिनिधियों से लेकर शहर के लोगों ने अभिराज का स्वागत किया। ढोल की थाप पर उनको घर तक लेकर आए। आईएमए देहरादून में परिजन पासिंग आउट परेड में शामिल होने के बाद आज जैसे ही अभिराज सिंह चौहान उदयपुर आए तो सबसे पहले वे सर्वऋतु विलास स्थित सगसजी बावजी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए तब बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी अगवानी की। वहां पर शहर के जनप्रतिनिधियों की और से भी उनका स्वागत किया गया। अभिराज सगसजी मंदिर से जब सुभाषनगर पहुंचे तो यहां सुभाषनगर, पाठो की मगरी कॉलोनी वासियों, सुभाष नगर जैन सोसायटी और सर्व समाज की और से उनका स्वागत किया गया। यहां पर अभिराज के दादा समाजसेवी हरिसिंह चौहान, पिता केशर सिंह चौहान, अंकल पुष्पेंद्र सिंह, डॉ पृथ्वी राज चौहान ने भी स्वागत किया।
अभिराज ने सुभाषनगर में पाठेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां पर भगवान के दर्शन किए तब वहां पर कई संगठनों और समाजजनों की और से उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। इसके बाद परिवारजन और मित्रगण अभिराज को उनके घर तक लेकर गए जहां पर परिवार के सदस्यों ने उनका मेवाड़ी परम्परा से स्वागत किया। महिलाओं ने इस बड़ी उपलब्धि के बाद अभिराज का घर की दहलीज पर ऐतिहासिक परम्परा के अनुसार स्वागत किया। यह खबर भी पढ़े… उदयपुर की प्रतिभा सिंह ने अमिताभ बच्चन को कराया योग:मजाकिया अंदाज में बोले- योग से छोटे लोग नाटे और लंबे हो जाते हैं, हमको तो करना ही नहीं चाहिए राजस्थान की योग प्रशिक्षक वीमेन प्रतिभा सिंह ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को योग का अभ्यास कराया। मंच पर मौजूद बच्चन ने पूरे उत्साह के साथ योगासन किए और खड़े-खड़े किए जाने वाले योग के बारे में जिज्ञासा भी जताई। (पूरी खबर यहां पढ़े..)


