69वीं राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का समापन:सांसद सोलंकी ने कहा, खिलाड़ी देश के लिए खेलते हैं; MP को रजत

देवास में 69वीं राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य समापन रविवार को हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि खिलाड़ी न केवल खेल में उत्कृष्टता दिखाते हैं, बल्कि देशभक्ति की भावना को भी सशक्त करते हैं। समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राय सिंह सेंधव ने की, जबकि सांसद सोलंकी मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर ‘राष्ट्रीय एकता’ नामक खेल स्मारिका का भी विमोचन किया गया। राय सिंह सेंधव ने अपने संबोधन में कहा कि खेल भावना जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी होती है और यह बच्चों में अनुशासन और टीम वर्क की भावना को मजबूत करती है। विजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफियां और खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान किए गए। विभिन्न राज्यों के जनरल मैनेजरों और अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। प्रतियोगिता का रिजल्ट कुछ इस तरह रहा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *