बालोतरा में नशे में दो दोस्तों के बीच झगड़ा:बाइकों में लगाई आग,VIDEO; एक घायल

बालोतरा जिले के जसोल थाना क्षेत्र के मेवा नगर गांव में शराब के नशे में दो दोस्तों के बीच हुए विवाद हो गया। जिसमें दोनों ने एक दूसरे की बाइक में आग लगा दी। झगड़े में एक युवक घायल हो गया। जसोल थाना अधिकारी शारदा विश्नोई ने बताया- रविवार शाम 4 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मेवा नगर में दो युवकों में झगड़ा हो रहा है। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे की बाइक में आग लगा दी है। साथ में बैठकर शराब पी रहे थे
थाना अधिकारी ने बताया-सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर स्थानीय लोगों की मदद से काबू पाया। लोगों से पूछताछ में सामने आया कि मेवा नगर गांव में पहाड़ के पास दो दोस्त साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान एक युवक को गंभीर चोटें आईं। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे की बाइक में आग लगा दी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को अलग किया और निजी वाहन की मदद से घायल को राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। थाना अधिकारी ने बताया-पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *