मुरैना के कैलारस में वन विभाग की कार्रवाई:सुजानगढी के पास अवैध रेत से भरी दो ट्रेक्टर-ट्राॅली पकड़ी; ड्राइवर फरार

मुरैना की देवरी वन रेंज टीम ने बुधवार देर रात ऑपरेशन वाइल्ड ट्रैप के तहत कैलारस क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रेक्टर-ट्राॅली को जब्त कर लिया। इस दाैरान चालक मौके से फरार हो गए। टीम ने दोनों वाहनों को कैलारस थाने खड़ा करवा दिया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात वन विभाग मुरैना और देवरी रेंज की गश्ती टीम कैलारस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान रात करीब 2 बजे सुजानगढी के पास टीम को चंबल नदी की अवैध रेत से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली आती दिखाई दी। इस दौरान टीम ने जैसे ही दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रोकने की कोशिश की, उनके चालकों ने ट्रैक्टर भागना शुरू कर दिया। पीछा करने पर दोनों चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। गश्ती टीम ने दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर कैलारस थाने में रखवाया। वन मंडल अधिकारी सुजित पाटिल ने बताया- चंबल क्षेत्र में अवैध खनन पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नदी की प्राकृतिक स्थिति को बनाए रखना और जीव-जंतुओं के आवास की रक्षा करना है। अधीक्षक श्याम सिंह चौहान ने भी अभियान की सराहना करते हुए अवैध खनन पर सख्त नजर रखने की बात कही है। कानूनी कार्रवाई जारी देवरी वन रेंज अधिकारी रिंकी आर्य ने बताया कि जब्त ट्रैक्टरों के मालिकों और गतिविधियों में लिप्त अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *