शादी समारोह में हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार:बूंदी पुलिस ने राहुल उर्फ टोप्या को पकड़ा, 6 अन्य आरोपी पहले ही अरेस्ट

बूंदी पुलिस ने केशोरायपाटन थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में हुए हमले के फरार आरोपी राहुल उर्फ टोप्या को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि इस मामले में राहुल की गिरफ्तारी से पहले ही छह अन्य आरोपियों को पकड़ा जा चुका था। यह कार्रवाई केशोरायपाटन थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने की। यह घटना 24 नवंबर, 2025 को हुई थी। के. पाटन निवासी विष्णु कुमार सैनी (50) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके भतीजे की शादी अग्रवाल मैरिज गार्डन, मात्रा रोड पर थी। रात करीब 10:40 बजे, मैरिज गार्डन के बाहर पार्किंग में उनके कर्मचारी 24 वर्षीय कमल नेपाली को कुछ लोगों ने घेर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों में इंद्रजीत मेघवाल, गोपाल सुमन, जामुन मेघवाल, मनजीत मेघवाल, शिवराज मेघवाल, लोकेश पांचाल, पवन, राहुल, पंकज और उनके अन्य साथी शामिल थे। इन लोगों ने कमल नेपाली से खाना छीनकर उसके साथ मारपीट की। जब कमल के साथी अभिषेक सैनी ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद आरोपी अपने घरों से धारदार हथियार, लोहे के पाइप, लकड़ियां और सरिया लेकर वापस आए। उन्होंने सभी को घेर लिया और बेरहमी से हमला किया, जिससे कई लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *