सलुम्बर में रविवार को विद्या निकेतन स्कूल में हिन्दू जागरण मंच की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इसमें जिले के विभिन्न खंडों और नगर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का मार्गदर्शन चित्तौड़ प्रांत प्रचार प्रमुख किशन सोनी और प्रांत युवा आयाम के देवेंद्र सिंह चूंडावत ने किया। भारत माता पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। किशन सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज वर्तमान में कई अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्रों का सामना कर रहा है। उन्होंने राष्ट्रविरोधी ताकतों द्वारा समाज को कमजोर करने के प्रयासों पर चिंता व्यक्त की। सोनी ने युवा पीढ़ी को जागृत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा पद्धति को संस्कृति और राष्ट्र प्रेम से जोड़कर युवाओं को अवैध गतिविधियों, नशे, लव जिहाद और धर्म परिवर्तन जैसे षड्यंत्रों से सावधान रहना चाहिए। प्रांत युवा आयाम के देवेंद्र सिंह चूंडावत ने गांव, नगर और भूमि सुरक्षा पर अपने विचार रखे। जिला संयोजक शंकर लाल भोई ने जिले का वार्षिक वृत्त और सेवा कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सामाजिक समरसता का भाव बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। इसमें दुर्गेश शर्मा, रतनसिंह राजपूत और दीपमाला चौहान को जिला सह संयोजक बनाया गया। सुरेश जोशी, बंशीलाल खटीक, कैलाश मेघवाल, रघु रेबारी, कैलाश भोई, प्रकाश नाथ और गोवर्धन सुथार को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। पंकज नागदा को जिला संपर्क प्रमुख, अशोक सालवी को युवा वाहिनी प्रमुख, राकेश पूर्बिया को विधि प्रमुख, संतोष राठौड़ को आर्थिक व्यवस्था प्रमुख, पारसनाथ को प्रचार प्रमुख, गौरव वैष्णव को कार्यालय प्रमुख, देवानंद दमामी को मीडिया प्रमुख और विनोद गर्ग को सह मीडिया प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। नगर संयोजक ऋषभ सेठ ने नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया। जितेंद्र लोहार, पार्थ लोहार और शांतिलाल सुथार को नगर सह संयोजक बनाया गया। दिलीप टेलर, महेंद्र नाथ, महेश सोलंकी, हिम्मत गांछा, छगन लाल भोई, राजकुमार गर्ग और राकेश गर्ग नगर कार्यकारिणी सदस्य बने। विजय सुथार को नगर संपर्क प्रमुख, भव्य राज सिंह को सह संपर्क प्रमुख, मनीष लोहार को युवा वाहिनी प्रमुख, प्रकाश मीणा को सह युवा वाहिनी प्रमुख, आर्ची शाह को सुरक्षा सम्मान प्रमुख, जितेंद्र मीणा को विधि प्रमुख, जितेंद्र नाथ और विकास गर्ग को सूचना संग्रह प्रमुख का दायित्व दिया गया। हितेश मेघवाल और महेंद्र नाथ को स्वावलंबन का दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त, ईसरवास खंड के संयोजक मनोहर जी प्रजापत और सह संयोजक राहुल सिंह राजपूत बनाए गए।


