टोंक में बिजली के तार चुराने वाली गैंग पकड़ी:बाइक से रेकी कर पिकअप में भरकर ले जाते थे; JEN ने दर्ज करवाया था मामला

डिग्गी थाना पुलिस ने रविवार को राज्य स्तरीय बिजली तार चोरी गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब दो किलोमीटर लंबाई के एल्यूमीनियम बिजली तार, वारदात में काम की गई महेंद्र बोलेरो पिकअप, रेकी में काम लीं की गई बाइक, तार काटने के औजार बरामद किए हैं। आरोपियों ने डिग्गी थाना क्षेत्र में 11 केवी विद्युत लाइन के तार काटकर चोरी की थी। इसके अलावा भी आरोपियों ने राजस्थान के कई जिलों में दो दर्जन से अधिक वारदात करना कबूल किया है। पिकअप में भरकर ले जाते थे मालपुरा डीएसपी आशीष प्रजापत ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गैंग का मास्टरमाइंड कल्लू उर्फ रमजू पहले मोटरसाइकिल से जंगल और सुनसान क्षेत्रों में रेकी करता था। इसके बाद देर रात बिजली निगम की 11 केवी लाइन के खंभों से एल्यूमीनियम तार काटकर पिकअप में भरते थे। फिर उन्हें कच्चे रास्तों से जयपुर ले जाकर बेचते थे। आरोपी मजदूरों को ज्यादा मजदूरी का लालच देकर साथ लाते थे और वारदात के बाद उन्हें अलग-अलग स्थानों पर छोड़ देते थे। अब तक 24 चोरी डीएसपी आशीष प्रजापत ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने अपने साथी यासीन सहित अन्य के साथ मिलकर 24 वारदात की है। इसी साल जयपुर शहर व ग्रामीण में 18 वारदात,दौसा में 4 वारदात,सीकर में 1 वारदात,टोंक में 2 वारदात की है। इनसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उसमें और भी बड़े खुलासे होंगे। डिग्गी थानाधिकारी गोपाल चौधरी ने बताया फरार आरोपी सवाई माधोपुर जिले के बामनवास थाना क्षेत्र के पिपलाई निवासी यासीन पुत्र अली मोहम्मद तेली और दो अन्य अज्ञात मजदूर की तलाश जारी है। JEN ने दर्ज कराया था मामला डिग्गी बिजली निगम के जे ई एन सतीश कुमार मीणा पुत्र कालूराम मीणा ने 15 नवंबर 2025 को डिग्गी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि सोडा पंचायत के ग्राम रामजीपुरा के जंगल क्षेत्र में स्थित 11 केवी फीडर सीतारामपुरा की विद्युत लाइन के 37 पोलों से लगभग 5.7 किलोमीटर लंबाई के तार काटकर चोरी कर लिए। इस लाइन से नंदलाल धोबी, धन्नालाल पारीक, प्रकाश कुमार, रमेश पारीक और बंजरगलाल माली के कृषि कनेक्शन जुड़े हुए थे। तार चोरी की इस वारदात से करीब 3 लाख 68 हजार 552 रुपए का नुकसान हुआ था। साथ ही लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही थी। पुलिस ने इस मामले में कल्लू उर्फ रमजू उर्फ रईश उर्फ सलीम पुत्र अनीश उर्फ सुबराती तेली मुसलमान निवासी पदमपुरा थाना टोडाभीम जिला करौली हाल निवासी पाटियान की ढाणी थाना खो नागोरियान एवं 88 गणपति नगर वार्ड नं. 31 थाना मुहाना मंडी, जयपुर (गैंग का मास्टरमाइंड) , शाहरुख उर्फ बोदा पुत्र शाहबुद्दीन तेली मुसलमान निवासी शिवाजी कॉलोनी पिपलाई थाना बामनवास जिला सवाई माधोपुर व राधेश्याम पुत्र ओंकार लाल तंवर राजपूत निवासी पीठापुरा थाना डांगीपुरा जिला झालावाड़ हाल निवासी नागौरी खोह थाना खो नागोरियान जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। पिकअप समेत तार काटने के औजार जब्त पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने डिग्गी–मालपुरा रोड की रिंग रोड पुलिया थाना मुहाना मंडी क्षेत्र के नीचे खड़ी पिकअप से चोरी किए गए एल्यूमीनियम बिजली तार चुराने में काम ली गई महेंद्र बोलेरो पिकअप, रेकी में काम बाइक, तार काटने के औजार बरामद कर जब्त किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *