मैहर में बेकाबू रोड रोलर घर में घुसा:मकान क्षतिग्रस्त, मलबे में दबी 14 वर्षीय नाबालिग

मैहर जिले के नादन थाना अंतर्गत ग्राम बरहिया में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां बेकाबू रोड रोलर एक कच्चे मकान में जा घुसा, जिससे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जमींदोज हो गया। हादसे के समय घर के अंदर बैठी 14 नाबालिग मलबे में दब गई, जिसे मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, पास स्थित डामर प्लांट का एक रोड रोलर गांव के अंदर से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और रोड रोलर सीधे मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान ढह गया। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने मलबा हटाकर घर के अंदर फंसी नाबालिग को बाहर निकाला। घायल बच्ची को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। बच्ची को मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है। क्षतिग्रस्त मकान रज्जू खान और गुड्डा खान का बताया जा रहा है। आश्वासन पर माने पीड़ित घटना की सूचना मिलते ही ग्राम बरहिया के सरपंच रहीश खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *