नेशनल-स्टेट हाईवे के 10 ब्लैक स्पॉट में पहुंचे अधिकारी:हादसे रोकने किए जाएंगे जरूरी उपाय, राज्य शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

सरगुजा में नेशनल हाईवे 43 एवं रिंगरोड में चयनित 10 ब्लैक स्पॉट में रविवार को सरगुजा पुलिस, राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम पहुंची। ये ब्लैक स्पॉट इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट eDAR के द्वारा चिह्नित किए गए हैं। ब्लैक स्पाटों में हादसे रोकने आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों के दल ने eDAR के द्वारा चिह्नित स्थलों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इनमें नेशनल हाईवे 43 में लुचकी के घाट काली मंदिर के निकट से रघुकुल फ्यूल्स तक, लुण्ड्रा चौक से पूनम फ्यूल्स तक, गर्ल्स स्कूल बतौली से सम्राट पेट्रोल पंप, विश्वास मेडिकल बतौली से पंचायत भवन व नवापारा चौक से संगवारी स्वास्थ्य केंद्र तक की सड़क का निरीक्षण किया। इन स्थलों पर लगातार कई हादसे हुए हैं। स्टेट हाईवे व रिंग रोड में भी ब्लैक स्पॉट चिह्नांकित
वहीं अंबिकापुर-वाराणसी स्टेट हाईवे में तरणताल से बाबरा पेट्रोल पंप, पीजी कॉलेज ग्राउंड से मिश्रा स्वीट्स तक की सड़क का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। रिंग रोड़ में तीन ब्लैक स्पॉट चिह्नांकित किए गए हैं। इनमें बिलासपुर चौक से आदित्य ज्योति होटल, रिंग रोड आकाशवाणी चौक से विशाल मेगा मार्ट एवं चांदनी चौक से शहीद चौक तक की सड़क शामिल है। ब्लैक स्पाटों में किए जाएंगे हादसे रोकने उपाय
ब्लैक स्पॉट के रुप में चिह्नांकित स्थलों पर सड़क दुर्घटना रोकने हेतु आवश्यक सुधार किए जाएंगे। इन स्थानों पर रिफ्लेक्टर, रंबल स्ट्रिप, रेडियम बोर्ड, रोड लाइट, एवं दुर्घटना से चेतावनी का बोर्ड जरूरत के हिसाब से लगाए जाने हेतु विभाग प्रमुख द्वारा शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। ब्लैक स्पॉट के निरीक्षण में सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो, यातायात प्रभारी विजय कैवर्त्य, राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग से निखिल लकड़ा, गौतम नरवरिया, नवीन सिंह, एनएस धु्रव, बसंत खाखा शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *