फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट बेचने आरोपी गिरफ्तार:नगर विकास न्यास के पट्टाशुदा भूखंड के बनाए फर्जी दस्तावेज, धमकाकर कब्जे का किया प्रयास

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने भूखण्ड के कूटरचित दस्तावेज व फर्जी आममुख्तयारनामा तैयार कर अवैध रूप से भूखण्ड का बेचान करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये है मामला चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी सुषमा माथुर पत्नी राजीव माथुर 8 अक्टूबर 2025 को जोधपुर ने रिपोर्ट में बताया गया कि उनका पट्टाशुदा एवं कब्जाशुदा भूखण्ड ग्राम चौपासनी, खसरा संख्या 114, सेक्टर-सी शंकर नगर जोधपुर में स्थित है, जिसका वैध पट्टा नगर विकास न्यास जोधपुर द्वारा उनके नाम जारी है तथा मूल पट्टा उनके पास है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों मुन्नाराम, खीवराज सिंह एवं मुकेश दिवाकर ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर उनके कूटरचित हस्ताक्षर कर फर्जी आममुख्तयारनामा तैयार किया। इसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर कूटरचित विक्रय विलेख निष्पादित कर भूखण्ड का अवैध उपविभाजन करवा लिया गया। आरोपियों द्वारा भूखण्ड पर झूठा स्वामित्व जताते हुए प्रार्थिया व उसके परिवार को धमकियां दी गईं तथा कब्जा करने का प्रयास किया गया। प्रार्थिया ने स्पष्ट किया कि उन्होंने न तो किसी के पक्ष में आममुख्तयारनामा निष्पादित किया है और न ही भूखण्ड का विक्रय किया है। जांच में सही मिले आरोप अनुसंधान अधिकारी अनिल कुमार द्वारा की गई जांच में सामने आया कि आरोपी मुकेश दिवाकर पुत्र मदनलाल दिवाकर निवासी उदयपुर, हाल निवासी जोधपुर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भूखण्ड के फर्जी दस्तावेज व आममुख्तयारनामा तैयार कर अवैध रूप से भूखण्ड का बेचान किया। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस आयुक्त जोधपुर के निर्देशानुसार फर्जी दस्तावेजों के जरिए भूखण्ड हड़पने की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिए गए थे। चौहाबोर्ड थाना प्रभारी श्री ईश्वरचन्द्र पारीक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *