साइबर क्राइम को लेकर रानी पुलिस की कार्रवाई:तीन बदमाशों को पकड़ा, 4 मोबाइल और 15 एटीएम कार्ड जब्त

रानी पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों से साइबर फ्रॉड के जरिए ठगी कर रहे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 15 एटीएम कार्ड, 13 सिम कार्ड और 11 बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं। रानी थानाधिकारी सीआई आनंद कुमार के अनुसार, मुख्य आरोपी अपने बैंक खाते किराए पर उपलब्ध करवाकर साइबर फ्रॉड में सहयोग कर रहा था। तकनीकी और मनोवैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। जिसमें मयम (26), कुंदन (19) और मुकेश (20) शामिल हैैं। इस संबंध में थाना रानी में आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों, बैंक खातों के लेन-देन और पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *