फाजिल्का से विधायक नरेंद्रपाल सवना ने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर कौंसिल में अचानक चेकिंग की है l इस दौरान कई कर्मचारी गैर मौजूद मिले l इसको लेकर विधायक का सख्त रवैया नजर आया l उन्होंने मौके पर इन कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है l विधायक का कहना है कि ड्यूटी से भागने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा l विधायक नरेंद्रपाल सवना ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल रही थी कि ऑफिस में कई कर्मचारी और अधिकारी लंच पर जाने के बाद ऑफिस में दिखाई नहीं देते l लगातार मिल रही इस शिकायत के चलते लंच समय के बाद विधायक ने नगर कौंसिल में अचानक चेकिंग की l हालांकि इस दौरान कई कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए विधायक का कहना है कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा l हालांकि उन्होंने कहा कि शहर में पीने के पानी की दिक्कत आ रही है l शिकायतें मिल रही है कि घरों में पहुंचने वाला पानी सीवरेज मिक्स होकर आ रह है। इसको लेकर 14 करोड़ की लागत से नया प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है l जिसके चलते शहर की सभी खराब सप्लाई को बदला जाएगा l


