कांग्रेस ने बैलेट पेपर में गड़बड़ी के आरोप लगाए, आप ने नकारे

रविवार को जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनाव के लिए मतदान हुआ। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. राज कुमार वेरका ने कथित रूप से पंजाब सरकार और स्टेट इलेक्शन कमीशन पर आरोप लगाते हुए चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह से फेल बताया। वहीं आम आदमी पार्टी ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस पर बिना सबूत लोकतंत्र को बदनाम करने का आरोप लगाया। डॉ. वेरका ने कहा कि जिले में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनाव में गड़बड़ियां सामने आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिन्ह गलत छपे थे, जो सीधे तौर पर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है। जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी के देहाती प्रधान गुरप्रताप सिंह संधू ने कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी वरिष्ठ नेता द्वारा बिना किसी ठोस सबूत, बूथ या क्षेत्र का नाम लिए ऐसे बयान देना गैर-जिम्मेदाराना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *