एजीसी में “आईकैंप’ का समापन

अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के सेंटर फॉर रिसर्च एंड इनोवेशन द्वारा आईकैंप-2025 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। 2 दिवसीय इस सम्मेलन में देश-विदेश से शोधकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिसने एजीसी की बढ़ती शोध पहचान को मजबूत किया। सम्मेलन में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, उभरती सामग्री प्रोसेसिंग, एआई, हेल्थकेयर तकनीक और पर्यावरणीय समाधान जैसे बहुविषयक शोध विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। प्रो. डॉ. हितेश वासुदेव एलपीयू और सतीश कुमार स्वदेशी शोध संस्थान के मुख्य वक्तव्यों से सम्मेलन को विशेष समृद्धि मिली। तकनीकी सत्रों में हाई-एंट्रॉपी एलॉय, आईओटी आधारित स्मार्ट कृषि, रोबोटिक इंटेलिजेंस और आपदा-प्रतिरोधी इंजीनियरिंग जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। वैलिडिक्टरी सत्र में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और बेस्ट पेपर अवॉर्ड प्रदान किए गए। एजीसी के चेयरमैन एडवोकेट अमित शर्मा ने कहा कि आईकैंप-2025 शोध उत्कृष्टता, नवाचार और स्वदेशी ज्ञान को बढ़ावा देने की एजीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *