धन-धन बाबा दीप सिंह जी शहीद निष्काम जल सेवा सोसायटी की ओर से छोटे साहिबजादों की शहादत को समर्पित 8वां दूध का लंगर 25 दिसंबर को लगाया जाएगा। यह लंगर खालसा कॉलेज पब्लिक स्कूल, गेट नंबर 4 के बाहर, सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक लगाया जाएगा। इस संबंध में सोसायटी के प्रधान फुलविंदर सिंह ने बताया कि लंगर की तैयारियों को लेकर सोसायटी के सभी सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रधान फुलविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष सतिंदरपाल सिंह और संगतों की चरणधूड समूह सेवादार उपस्थित रहे।


