कांग्रेस ने जिला परिषद के कैरों और नौशहरा पन्नुआं जोन के 5 गांवों में दोबारा वोटिंग की मांग की है। पूर्व िवधायक और कांग्रेस नेता हरमिंदर सिंह गिल ने आरोप लगाया कि कैरों जोन के बरवाला शहीद, नबीपुर के साथ ही जिला परिषद नौशहरा पन्नुआं जोन के गांव वराना बुर्ज राय में हथियारबंद लोगों ने जबरदस्ती घुसकर बैलेट पेपर चुराकर वोट डाले। पोलिंग बूथ से कांग्रेस पार्टी के पोलिंग एजेंटों को बाहर निकाल दिया गया। कांग्रेसियों ने प्रशासन और पुलिस को सूचित किया, लेकिन सरकार के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की गई।


