धनबाद| शहर के वार्ड 22 स्थित लोहार कुल्ही इलाके में सफाई की स्थिति काफी खराब है। कचरे का उठाव नहीं हो रहा है, जिस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोहर कुल्ही में प्रसाद क्लिनिक के पास स्थित मैदान में हर तरफ कचरा ही कचरा फैला हुआ है। आसपास के बच्चे इस मैदान में खेलते हैं। मैदान में जगह-जगह कचरा रहने के कारण बच्चों को दिक्कत होती है। लोगों ने बताया कि निगम की गाड़ी तो सप्ताह में दो से तीन दिन आती है, लेकिन वह घरों के बाहर रखे कचरे को उठा कर चली जाती है। लोगों ने निगम के अधिकारियों से मैदान को साफ करने आैर कचरे का उठाव कराने की मांग की है।


