पर बहता रहता है। लगातार पानी जमा रहने का असर सड़क पर पड़ता है। लोगों ने एनएचएआई से मरम्मत कराने की मांग की है। – कंचनडीह निवासी नजरुल हसन की रिपोर्ट। धनबाद| निरसा-मुगमा के बीच जीटी रोड पर स्थित कंचनडीह के पास सर्विस लेन काफी जर्जर हो चुकी है। उसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर सड़क का मुख्य कारण है पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होना। निरसा से मुगमा के बीच ईस्ट इंडिया मोड़ से कंचनडीह मोड़ तक तीन से चार स्थानों पर सर्विस लेन की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। कंचनडीह में तो जल जमाव के कारण आधी सड़क जर्जर हो चुकी है। वहां दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। रात में सर्विस लेन से तेज गति से जानेवाले वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। सर्विस लेन के किनारे नाली का निर्माण नहीं किया गया है। इससे आसपास के घरों से निकलने वाला गंदा पानी सर्विस लेन


