धनबाद| हाउसिंग कॉलोनी स्थित स्थानीय सामुदायिक भवन में रोटरी क्लब धनबाद नार्थ ने रविवार को ओपीडी क्लिनिक आयोजित किया। जिसमें बीपी, शुगर आदि की जांच करते हुए लोगों का मुफ्त इलाज कर दवा दी गई। मौके पर डॉ. यूएस प्रसाद, डॉ. महेश प्रसाद, डॉ. मेजर चन्दन, डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. एसके झा, डॉ. के विश्वास, डॉ. हर्षित राज, डॉ. हर्ष कुमार, अजय रजक, आईंडी पासवान, डॉ. दीपक केशरी मौजूद थे।


