धनबाद| मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रविवार को जिला फुटबॉल लीग का मैच लेगेसी एक्सीलेंट बनाम नेहरू फुटबॉल क्लब मुरायडीह के बीच खेला गया। लेगेसी एक्सीलेंट फुटबॉल क्लब ने मुरायडीह एकतरफा मैच में 6-0 से पराजित िकया। लेगेसी एक्सीलेंट के महावीर टुडू हैट्रिक गोल किया। राजू मरांडी दो गोल और प्रीत कुमार ने एक गोल दागे। निर्णायक की भूमिका रविलाल हेंब्रम, संतोष रजक, निरंजन, पूजा ने निभाई।


