धनबाद| डीनोबिली स्कूल कोराडीह में वार्षिक स्पार्कलिंग फिएस्टा का आयोजन हुआ। डीनोबिली स्कूल के डायरेक्टर फादर माइकल पी. फर्नांडीस, केएम जोसेफ व प्राचार्य सीएस फ्रांसिस ने गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत िकया। मार्च पास्ट के बाद सीट एंड ड्रॉ, कार्टून मेकिंग, फैंसी ड्रेस, रंगोली, डांस ड्रामा, सिंगिंग आैरसाइकिल रेस, बोरा रेस, रिले रेस व बास्केटबॉल में बच्चों ने िहस्सा लिया।


