धनबाद| जिंगल बेल्स फन स्कूल ने डीजीएमएस मनोरंजन क्लब ग्राउंड में वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया। अभिभावकों के लिए भी म्यूजिकल चेयर व टग ऑफ वार जैसे गेम्स का आयोजन किया गया। प्राचार्य रेणु सिंह ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की मानसिक व शारीरिक गतिविधि में सुधार होता है। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में रुबी सिन्हा, वसुंधना, शर्मिष्ठा भट्टाचार्या, संगीता, खुशबू, पूनम, रंजना, संध्या कुमारी, मानसी दास, खुशी, अंजलि, भारती, रीता, जगलु दत्ता आदि का योगदान रहा।


