बाजार समिति की सीसीटीवी से निगरानी, सायरन व एएनपीआर कैमरे भी लगाए जाएंगे: एसएसपी

बाजार समिति स्थित बरवाअड्डा थाना के पुराने भवन में रविवार को एसएसपी प्रभात कुमार ने गोविंदपुर सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय का उद्घाटन किया। थाना के नए भवन में शिफ्ट होने के बाद बाजार समिति में लूट की घटना के बाद व्यवसायी टीआेपी खोलने की मांग कर रहे थे। कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर इंस्पेक्टर कार्यालय खोला गया है। जहां दो अधिकारी आैर आठ जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। उद्घाटन के मौके पर एसएसपी ने कहा कि इंस्पेक्टर अॉफिस खुलने से क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण और अपराध नियंत्रण में सहूलियत होगी। व्यापारियों और स्थानीय लोगों द्वारा पुराने थाना भवन में टीओपी स्थापित करने की मांग की जा रही थी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए टीओपी के स्थान पर गोविंदपुर अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय की स्थापना का निर्णय लिया गया। एसएसपी ने बताया िक सुरक्षा की दृष्टिकोण से ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरा लगाया जा रहा है। जिससे बाजार समिति आैर सड़क से गुजरने वाले सभी वाहनों पर नजर रखी जाएगी। एसएसपी ने बताया िक बाजार समिति के सहयोग से परिसर के भीतर एक आधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित करने की योजना पर कार्य प्रगति पर है। इसके तहत पूरे बाजार समिति परिसर को अंदर और बाहर से सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। बाजार परिसर में सायरन लगाने की भी योजना है। एसएसपी ने बाजार समिति का निरीक्षण भी किया। समारोह में डीएसपी हेडक्वार्टर टू शंकर कामती, ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द सिंह, डीएसपी साइबर संजीव कुमार आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *