33 सरकारी तालाबों का होगा जीर्णोद्धार, आज खुलेगा टेंडर

जिला प्रशासन ने डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) मद से 110 से अधिक सरकारी तालाबों के जीर्णोद्धार की योजना तैयार की है। पहले चरण में 33 तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। लघु िसंचाई प्रमंडल ने इस सिलसिले में टेंडर प्रकाशित किया है। बड़े तालाबों पर 40-50 लाख आैर अन्य पर 12-18 लाख रुपए खर्च होंगे। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। सोमवार दोपहर 2 बजे के बाद टेंडर खोला जाएगा। फाइनल होने के बाद फाइनेंसिएल बिड खोला जाएगा। सबसे कम दर वाले को ठेका अलॉट कर दिया जाएगा। वर्क अॉर्डर जारी होने के 4 महीने के भीतर काम पूरा कर लेना होगा। इन तालाबों का पहले चरण में होगा जीर्णोद्धार… {तोपचांची : बड़ा रामाकुंडा, ठाकुर तालाब गेंदवाडीह, हीरबांध सिंगदाहा, बुधाबांध, मोची तालाब व बुधियाबांध ब्राह्मणडीह, हीरबांध व गोराइयाडीह श्रीरामपुर, नूतनबांध िसंहदाहा। {बाघमारा : हटियापट्टी तालाब, असुरगरिया कुमारबांध तालाब। {गोविंदपुर : मोराइडीह बांध जयनगर, नूतन बांध बरवापुर, कालीबासा बांध मुर्गाबनी, गोसाई बांध मुर्गाबनी, भूलकांधडीह मुर्गाबनी, डीमगढ़ी बांध बड़ापूरब, िसनन बांध बड़ा पूरब, नवाबांध तालाब, जरूडीह, रामकनाली, खांतडीह तालाब। {पूर्वी टुंडी : गर्बाडीह साहेबबांध रूपण, पुरानाबांध तालाब रूपण, लटानी काशबांध, बड़ा बांध व छोटा बांध रघुनाथपुर, कुबेर बांध तालाब रघुनाथपुर, धनजीत बांध रघुनाथपुर, {बलियापुर : लाल बांध गोलमारा, बड़ा पोखर आमटाल, करीमडीह तालाब, मांझीगरिया तालाब, बाबूगरिया तालाब। {कलियासोल : बेरागीबांध, बड़ा पोखर, झुनई पहाड़ी। {धनबाद प्रखंड : शिवगंगा तालाब व आेझा तालाब अरलगरिया। {नगर निगम का वार्ड 55 : ठाकुरबांध, बलियापुर बड़ा तालाब।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *