धनबाद | आयुष फाउंडेशन व रोटी बैंक यूथ क्लब ने रविवार को विनोद बिहारी चौक स्थित लंदन मॉल में मेगा ड्रॉइंग कंपटीशन आयोजित किया। 80 बच्चों ने भाग लेते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। पांच विभिन्न वर्गों में बांट कर प्रतियोगिता की गई। कलाकार शिवशंकर धर व राजीव अग्रवाल ने मूल्यांकन किया। विधायक राज िसन्हा ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। आयोजन में आयुष फाउंडेशन, रोटी बैंक यूथ क्लब, पारुल अकादमिक क्लासेस, किसान विकास ट्रस्ट का योगदान रहा।


