भाजपा के जिला कार्यालय में पार्टी की संगठनात्मक बैठक

भास्कर न्यूज | टोंक भाजपा के जिला कार्यालय में पार्टी की संगठनात्मक बैठक नवनियुक्त प्रभारी जितेंद्र शर्मा व सह-प्रभारी रामानंद गुर्जर की मौजूदगी में हुई। जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी नेताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। जिला संगठन प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा की बूथ स्तर तक मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है, हमारे कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत से ही पार्टी को लगातार जनसमर्थन मिला है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। सह-प्रभारी रामानंद गुर्जर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता और सरकार के बीच सेतु का काम कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान प्रगति के पथ पर अग्रसर है। राज्य सरकार ने बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत क्षेत्रों में अभूतपूर्व सुधार लिए है। विकास रथ हर विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर आमजन को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का काम करेंगे। इस दौरान पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, गणेश माहुर, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, संतकुमार जैन, प्रेम प्रकाश शर्मा, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, ओमप्रकाश पांडे, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर, शैलेन्द्र चौधरी, रमाकांत शर्मा, ममता जाट, बबलू टैंकर, जिलामंत्री बीना छामुनिया, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार मीणा, मंडल अध्यक्ष नंदलाल छान, सुरेश काचरिया, धोलू गुर्जर, अंजलि गुप्ता, सीमा गौतम आदि मौजूद रहे। सुशासन पखवाड़ा को लेकर संवाद : भजनलाल सरकार के 2 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से सुशासन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। आगामी कार्यक्रमों को लेकर इसको लेकर जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों व कार्यक्रम प्रभारियों के साथ संगठनात्मक संवाद किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की डबल इंजन सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की प्राथमिकताओं को जन-जन तक पहुंचने के संकल्प को दोहराया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *