नव उत्थान-नई पहचान, आपणा-अग्रणी राजस्थान के तहत स्वच्छता कैंपेन चलाया

भास्कर संवाददाता | पाली भारतीय जनता पार्टी पाली द्वारा राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर नव उत्थान-नई पहचान, आपणा अग्रणी राजस्थान अभियान के तहत जनकल्याणकारी रथ कार्यक्रम रविवार को महाराणा प्रताप मंडल क्षेत्र, वृंदावन चौपाटी, हिम्मतनगर में आयोजित किया। इसके तहत स्वच्छता अभियान चलाकर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी ने बताया कि राजस्थान सरकार की किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल बीमा योजना, जल जीवन मिशन, छात्राओं को स्कूटी वितरण, वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। 60 हजार से अधिक आमजन के लिए उप-स्वास्थ्य केंद्रों के 805 नए भवनों का निर्माण किया है। पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, मूल सिंह भाटी, देवीलाल मेघवाल रामकिशोर साबू शिवप्रकाश प्रजापत नरपत दवे अजय वैणव गुमान सिंह रावत केशु भाई भाटी सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लाखोटिया उद्यान में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम लाखोटिया उद्यान के सिरे घाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा रहे। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, नगर निगम एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रमदान किया गया। शहर के समस्त मन्दिरों, स्मारकों की सफाई और महापुरुषों की मूर्तियों की धुलाई करवाई। एडीएम सीलिंग ओम प्रभा, सीईओ मुकेश चौधरी, आयुक्त नवीन भारद्वाज आदि लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *