शिविर में स्वच्छता और रोड सेफ्टी पर दी सेवाएं

भास्कर संवाददाता | पाली राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मुख्यालय के निर्देशन में पाली में चल रहे जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में कुल 236 स्काउट‑गाइड, रोवर‑रेंजर सक्रियता से सहभागिता कर रहे हैं। सीओ स्काउट गोविंद मीना ने बताया कि जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी में आयोजित पांच दिवसीय अनुसूचित जाति‑जनजाति स्काउट‑गाइड प्रशिक्षण शिविर में 130 स्काउट‑गाइड, निपुण रोवर‑रेंजर शिविर में 53 प्रतिभागी और चार दिवसीय राज्य पुरस्कार स्काउट‑गाइड शिविर में 53 संभागी शामिल हुए। सीओ गाइड डिंपल दवे ने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शिविर में विशेष गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। शिविर के चौथे दिन स्काउट‑गाइडों ने स्वच्छता अभियान चलाकर संपूर्ण प्रशिक्षण केंद्र की सफाई की, कचरे का निस्तारण किया और केंद्र को पॉलिथीन‑फ्री बनाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण केंद्र की ईको वाटिका में पौधों की देखभाल की तथा गिरे हुए पत्तों को एकत्रित कर किचन गार्डन हेतु खाद बनाने की प्रक्रिया भी अपनाई। रोवर‑रेंजर ने रोड सेफ्टी अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनके विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *