भास्कर संवाददाता | पाली पाली, जोधपुर और बालोतरा में फैले प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई हाई लेवल इको सिस्टम मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक शनिवार को जोधपुर में संपन्न हुई। बैठक में रिटायर्ड जज संगीत लोढ़ा, आरपीसीबी के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार, एमडी रीको शिवांगी स्वर्णकार, जोधपुर, बालोतरा व पाली के कलेक्टर, आरपीसीबी के सदस्य सचिव, तीनों जिलों के क्षेत्रीय अधिकारी, नगर निगम आयुक्त शरीक हुए। जहां बैठक में पाली की स्थिति को लेकर कलेक्टर एलएन मंत्री ने पाली के प्लांट और नदी की स्थिति को लेकर प्रजेंटेशन दिया। इसी तरह जोधपुर व बालोतरा के कलेक्टर ने भी उनके क्षेत्र में फैल रहे प्रदूषण को लेकर प्रजेंटेशन देकर प्रदूषण को लेकर चर्चाएं की।


