पाली जिले में रथों ने दी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों की जानकारियां

भास्कर संवाददाता | पाली राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान अभियान के तहत पाली जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार रथ पहुंचे। ये रथ गांव, गली, चौराहों व कॉलोनियों में जाकर सरकार के दो वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचा रहे हैं। जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी ने बताया कि सरकार ने खाद्य सुरक्षा योजना में 36 लाख अपात्रों को हटाकर 65 लाख पात्र लाभार्थी जोड़े, किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 9000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी गई। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 35 लाख करोड़ के प्रस्ताव मिले। आयुष्मान योजना को मजबूती दी गई और लाडो प्रोत्साहन योजना की राशि 1 लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख की गई। पाली, सुमेरपुर, बाली, जैतारण व मारवाड़ जंक्शन में रथों का स्वागत कर उन्हें जनजागरण के लिए रवाना किया गया। जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने बताया कि रथ हर गांव तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन को देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *