पाली | पुलिस-परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को पाली शहर में हेलमेट जागरुकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। सड़क सुरक्षा सप्ताह, सुशासन पखवाड़े के तृतीय दिवस शनिवार को परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन पाली द्वारा वाहन रैली का आयोजन किया गया, एडीएम डॉक्टर बजरंग सिंह द्वारा हरी झंड दिखाकर रवाना किया गया। रैली शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में कालिका यूनिट पुलिस के जवानों व राजकीय कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया। रैली में अतिरिक्त जिला परिवहन अधिकारी गणपत लाल पुनड़ , पाली ट्रैफिक सी.आई निरमा बिश्नोई सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। शनिवार सुबह त्वरित अनुसंधान सेल के एएसपी जयसिंह तंवर निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस प्रभारी निरमा विश्नोई और परिवहन विभाग की टीम के साथ हेलमेट जागरुकता बाइक रैली शहर के विभिन्न मार्गों से निकली।


