खाटू श्याम मंदिर में गीता अमृत एवं संकीर्तन

टोंक |अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) की ओर से खाटू श्याम मंदिर में गीता अमृत एवं संकीर्तन महोत्सव किया। इसमें हरि भक्ति प्रभु शामिल हुए। खाटू श्याम मंदिर समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र गर्ग ने उनका माला पहना कर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत, सम्मान किया। इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में भक्ति, सद्भाव और संस्कारों का प्रसार होता है। हरि भक्ति प्रभु ने श्रीमद् भगवद्गीता पर प्रेरणादायी प्रवचन देते हुए भक्तिमय जीवन के महत्व को सरल शब्दों में समझाया, जिसका ध्यानपूर्वक श्रवण किया। कार्यक्रम में जयपुर से आई कीर्तन टीम ने प्रस्तुत हरिनाम संकीर्तन प्रस्तुत किए। पुस्तक स्टॉल पर श्रीमद् भगवद्गीता सहित विभिन्न वैदिक ग्रंथ उपलब्ध कराए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *