सार्वजनिक निर्माण विभाग ने दो करोड़ रुपए खर्च ​किए थे, दो साल मेंटेनेंस का जिम्मा ठेकेदार फर्म के पास था

भासकर संवाददाता | पाली यह है पाली से बालोतरा वाया जैतपुर सड़क मार्ग। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय यह सड़क दो साल पहले तैयार हुई। सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने करीब दो करोड़ रुपए खर्च ​किए थे। दो साल तक मेंटेनेंस का जिम्मा ठेकेदार फर्म के पास था। यानि गारंटी पीरियड वाली यह सड़क रुपावास से जैतपुर के बीच जगह-जगह से टूट कर उखड़ गई। रूपावास चारणान से पुख्तारी तक सड़क पर डामर उखड़ गया और सड़क पर कंकरीट दिख रही है। बारिश के समय क्षतिग्रस्त सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए। चार माह से ठेकेदार ओम कन्स्ट्रक्शन द्वारा सड़क की मरम्मत नहीं की गई, जिसके कारण रूपावास चारणान् से पुख्तारी तक आने-जाने में परेशानी है। राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल ने बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांग की कि सार्वजनिक निर्माण विभाग ठेकेदार को पाबन्द कर मरम्मत कराई जाए। एनएच से सरदार समंद हाइवे लिंक रोड : शनिधाम, गोल निंबड़ा से सरदार समंद स्टेट हाईवे का लिंक रोड़। एनएच 162 पर शनिधाम से यह सड़क खेतावास, सांपा, सोवणिया गांव होते हुए सरदार समंद स्टेट हाईवे 61 को जोड़ती है। एनएच पर शनिधाम से खेतावास तक 3 किमी दूरी में क्षतिग्रस्त सड़क तो पीडब्ल्यूडी ने पिछले साल तैयार कर दी। मगर खेतावास से सोवणिया के बीच पांच किलोमीटर की दूरी में यह सड़क दो साल से उखड़ कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बीते दोनों साल हुई व्यापक बारिश से सड़क से डामर गायब है तो कंकरीट भी उखड़ कर बिखर गई। सड़क टूट कर गड्ढों में तब्दील हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *