बोरी बंधान: पानी की बर्बादी रोकना आज की सबसे बड़ी जरूरत

भास्कर संवाददाता| बुधनी जल संवर्धन अभियान अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बुधनी के ग्राम बोरी में गुरुबाबा नाले पर बोरी बंधान किया गया, इस अभियान में ब्लॉक समन्वयक इंदर निकुम, नवांकुर संस्था ग्राम बोरी सोशल वेल्फेयर सोसायटी से रूपेश पुरी गोस्वामी, पलक गुप्ता, प्रस्फुटन समिति नयागांव से देवेंद्र लोधा, सुरेंद्र लोवंशी आदि के द्वारा श्रमदान कर पानी रोका गया। ब्लॉक समन्वयक द्वारा कहा गया कि पृथ्वी पर केवल एक प्रतिशत पानी ही पीने योग्य है, बाकी खारा या बर्फ के रूप में है, इसलिए पानी की बर्बादी रोकना और जल संवर्धन करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। सरकारें और नागरिक मिलकर जलस्रोतों (जैसे तालाब, नदियां, नाले) का रखरखाव करें और जागरूकता फैलाएं, ताकि पानी का संकट भविष्य में न आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *