भास्कर संवाददाता | सीहोर शहर के शुगर फैक्ट्री स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में रविवार को भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। सुबह महाआरती से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद भगवान गणेश की आरती की गई। भंडारा करीब पांच घंटे चला। इसमें ढाई हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। इस आयोजन में व्यास परिवार की ओर से रितेश अग्रवाल, विशाल खत्री, गगन खत्री और कमलेश अग्रवाल का सम्मान किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन से श्रद्धालुओं को आनंद की अनुभूति होती है। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के पदाधिकारी गगन खत्री ने कहा कि शहर का गणेश मंदिर और कुबेरेश्वरधाम मंदिर देशभर में प्रसिद्ध हैं। श्रद्धालुओं को प्रसादी मिले, इसके लिए अग्रवाल और खत्री परिवार के सहयोग से यह आयोजन किया गया। भंडारे में कई समाजों के लोगों ने मिलकर प्रसादी का वितरण किया।


