सीहोर| शहर के चर्च मैदान पर मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही एमपीपीएल फुटबाल प्रतियोगिता के 44 वें मैच में रविवार को सीहोर बिल्डअप टीम ने एक तरफा मुकाबले में बढ़वानी को 4-1 के अंतर से हराया। इस मैच में पियुष थापा ने तीन गोल किए। एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने बताया कि रविवार को दोपहर में हुए मैच में दोनों ही टीम मध्यांतर 0-0 पर थी, लेकिन मैच के 60वें मिनिट पर सीहोर की तरफ से खेल रहे स्ट्राइकर पीयूष थापा ने गोल किया। जिसके बाद बढ़वानी की टीम कमजोर नजर आई। इस प्रकार सीहोर की तरफ से पीयूष थापा ने तीन गोल, दीपक ने एक गोल किया, वहीं बढ़वानी टीम की ओर से एक मात्र गोल करण ने किया मैच के दौरान मैच के पर्यवेक्षक राम सिंह तोमर, मनोज दीक्षित मामा, शरद सिलावट, गौरव पाचव और स्वीनानंद, अनंद उपाध्याय, कमलेश अग्रवाल, दीपक गुरुवानी, अरुण राठौर, दीपक बाथम, मधुर विजयवर्गीय आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


