सीहोर| शहर के युवा ज्योतिष आचार्य कुणाल व्यास का अखिल भारतीय स्तरीय ज्योतिष सम्मेलन में सम्मान किया गया। इस मौके पर नृसिंह लक्ष्मी ज्योतिष अनुष्ठान केंद्र, जिला संस्कार मंच सहित विप्रजनों ने पंडित व्यास को बधाई दी है। इस संबंध में युवा ज्योतिष पंडित व्यास ने बताया कि प्रदेश के कुरावर में श्री गणेश ज्योतिष अनुसंधान एवं परामर्श केंद्र दशम, अखिल भारतीय ज्योतिष वास्तु व तंत्र महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस मौके पर ज्योतिषाचार्य लखमी चंद्र चौधरी आदि की मौजूदगी में आयोजन किया गया। इसमें देश भर के ज्योतिष आदि पहुंचे थे।


