पाली | 52वीं मंडल स्तरीय शिक्षा विभागीय मंत्रालय कर्मचारी खेलकूद एवं सांस्कृतिक चयन सोमवार से सुमेरपुर के निजी स्कूल में होगी। बॉस्केटबाल, वॉलीबाल, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, कब्बडी, फुटबॉल टेनिस क्रिकेट, रस्सा कस्सी, लंगोरी, खो-खो, लम्बी कूद, त्रिकूद, , विचित्र वेशभूषा, हारमोनियम वादन, तबला वादन, ढोलक वादन, झांझ वादन सहित प्रतियोगिताएं होंगी।


