सुसनेर |आगामी सत्र 2026-27 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, सुसनेर में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा शनिवार को जिले के 9 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार पाठक ने बताया कि 80 सीटों पर प्रवेश के लिए जिले के कुल 2,088 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 1,809 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 1,057 छात्र और 752 छात्राएं शामिल थीं। परीक्षा में कुल 279 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।


