भगवान का होगा कलशाभिषेक, पदयात्री कचोलिया, सोनवा, अरनियामाल होते हुए अ​तिशय क्षेत्र निमोला पहुंचे

भास्कर संवाददाता|टोंक अतिशय क्षेत्र निमोला में दो दिवसीय मेले को लेकर रविवार सुबह पांच मंदिर पुरानी टोंक से भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों के साथ पदयात्रा रवाना हुई। ये शाम को निमोला पहुंची। प्रवक्ता राजेश अरिहंत ने बताया कि पदयात्रियों ने पांचों मंदिर एवं नवीन जिनालय में भगवान पार्श्वनाथ के दर्शनों के बाद पदयात्रियों को रवाना किया। ये पदयात्री कचोलिया, सोनवा, अरनिया माल होते हुए निमोला पहुंचे। सोनवा जैन मंदिर के दर्शन के बाद स्थानीय समाज ने पदयात्रियों को अल्पाहार कराया। निमोला में सभी ने भगवान के दर्शन कर श्री फल चढ़ाए। इससे पहले अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन किया गया। पदम कुमार, शांति बाई, पारस कुमार, अंकित कुमार ने पद्मावती माता का पूजन कर वेदी में विराजमान किया। नित्य पूजा पाठ संग्रह पुस्तक का विमोचन किया। पंडित मनोज शास्त्री के निर्देशन में कनक श्री महिला मंडल पुरानी टोंक एवं आदिनाथ महिला मंडल अमीर गंज की ओर से शांति मंडल विधान की पूजा की गई। इसमें इंद्र बनने का सौभाग्य सौधर्म इंद्र निर्मल कुमार, राजेश कुमार, प्रतीक सोनी, पुरानी टोंक, कुबेर इंद्र जिनेंद्र कुमार, चंद्रकांता सोगानी, यज्ञ नायक शिखरचंद, कमल कुमार, राहुल कुमार, ईशान इंद्र पदम चंद, दिनेश कुमार गोधा, सानत इंद्र प्रकाश चंद, भागचंद धुआं को मिला। महामंत्री ज्ञानचंद जैन ने बताया कि भगवान पार्श्वनाथ की 108 दीपकों से संगीतमय महाआरती की। भक्तामर का पाठ किया। अतिशय क्षेत्र निमोला के अध्यक्ष बाबू लाल ने बताया कि सोमवार सुबह भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक, शांतिधारा, भगवान पार्श्वनाथ की पूजा, महाअर्ध्य एवं बोलियों के पश्चात श्री जी की रथयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद श्री जी को समोशरण में विराजमान कर कलशाभिषेक किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *