रतलाम | करमदी रोड स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर के पीछे पटेल साहब के बगीचे में भागवत कथा चल रही है। श्री सांवरिया सेठ महिला मंडल एवं भक्तों द्वारा आयोजित कथा का वाचन कथा वाचक पं. कपिल कुमार शर्मा कर रहे हैं। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं का वर्णन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।


