उज्जैन | अपराध के इरादे से निकले युवक को माधवनगर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान गिरफ्तार किया। उसके पास से देशी पिस्टल जब्त हुई है। पुलिस ने बताया यश उर्फ दक्ष पिता चंद्रशेखर मरमट 21 साल निवासी जाल कंपाउंड को पकड़ा है। एएसआई लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया युवक पुलिस को देख भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा।


