अरब के म्यूजिक जगत का रैपर फ्लिपराची पंजाब की लेडी सिद्धूमूसेवाला, दैद गर्ल नाम से फेम कमाने वाली परम का फैन निकला। एक इंटरव्यू में फ्लिपराची ने कहा कि इंडिया में वह पंजाब की परम और बादशाह के साथ कोलेबोरेशन करना चाहता है।
परम के बारे में फ्लिपराची ने कहा कि वह इंग्लिश और पंजाबी दोनों में बहुत अच्छा गाती है। उसका रैप भी उसे पसंद है और परम को उसने सुना है। बता दें कि परम अपने पहले गीत नीं मैं अड्डी नाल पताशे जावां पोरदी से वायरल हुई थी। मोगा सायफर से शुरू हुई परमजीत आज पूरी दुनिया में नाम कमा चुकी है और बिलबोर्ड पर भी छा चुकी है। फ्लिपराची के रैप पर नाचीं सूफी सिंगर ज्योति नूरां
पंजाब की सूफी गायकी में बड़ा नाम नूरां सिसटर्स में से ज्योति नूरां ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह काले कुर्ते में फ्लिपराची के रैप पर डांस कर रही हैं। ज्योति नूरां धुरंदर फिल्म में अक्षय खन्ना की तरह स्टैप करने के भी कोशिश कर रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में फ्लिपराची का गीत या फासला, या वैल इल्ली ब्योवकिफ गिदामी, इंदा बॉय बस इंदा गिशा़मी लगा रखा है। जानें इंटरव्यू में फ्लिपराची ने क्या कहा
मैं परम से बात करने के लिए उत्सुक हूं
बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने अपनी भारतीय कोलैबोरेशन विशलिस्ट का खुलासा किया जिसमें परम और बादशाह शामिल हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह किन भारतीय कलाकारों के साथ काम करना चाहेंगे, तो उन्होंने सबसे पहले सिहाई म्यूजिक का जिक्र किया। इसके बाद उन्होंने वायरल पंजाबी गर्ल रैपर, परम का नाम लेकर प्रशंसकों को चौंका दिया और कहा, मैं परम से बात करने के लिए उत्सुक हूं। वह भारतीय हैं और पंजाबी बोलती हैं। फ्लिप्पराची ने यह भी खुलासा किया कि वह बॉलीवुड रैपर बादशाह के साथ भी कोलैबोरेशन करने की उम्मीद करते हैं। परम स्पोटिफाई ग्लोबल वायरल में बना चुकी है जगह
पंजाब के मोगा की रहने वाली 19 वर्षीय रैपर परम अपने डेब्यू दैट गर्ल के साथ स्पोटिफाई के ग्लोबल वायरल 50 चार्ट में टॉप स्थान हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला कलाकार बन चुकी हैं। इस गीत को यूके के मन्नी संधू ने रिकॉर्ड किया था और सितंबर 2025 में रिलीज़ किया था। यह गाना इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स पर तेजी से वायरल हुआ है। लोगों को समझ नहीं आ रहे फ्लिपराची के गीत के बोल
या फासला या वैल इल्ली ब्योवकिफ गिदामी, इंदा बॉय बस इंदा गिशा़मी(उस पर कहर बरसेगा जो मेरे सामने खड़ा होगा,उसके पास ताकत है, लेकिन वह नौसिखिया है)…ये बोल इन दिनों हर किसी की रील में नजर आ रहे हैं, लेकिन लोग इस पर मीम भी बना रहे हैं। भारत में लोगों का कहना है कि म्यूजिक दमदार है, लेकिन कहने वाला क्या कह रहा है ये समझ नहीं आ रहा। समझ तो दूर इस गीत बोल भी जुबान पर नहीं चढ़ रहे।


