टोंक| प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग भारत सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह 2025 के अंतर्गत प्रशासन गावों की ओर अभियान का आयोजन किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। जिलें में 19 से 25 दिसम्बर 2025 तक प्रशासन गावों की ओर कैंप आयोजित किए जाएंगे। लोक सेवाएं कलेक्ट्रेट टोंक के सहायक निदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि उक्त कैंपों में आमजन की जनसुनवाई कर प्राप्त परिवेदनाओं का निस्तारण किया जाएगा।


