पति-पत्नी का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ चयन

वरला/बलवाड़ी | वरला तहसील क्षेत्र के धवली गांव निवासी दंपती ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा की असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा प्रथम प्रयास में सफलता प्राप्त की। धवली निवासी विवेक नार्वे का वाणिज्य विषय और शिवानी का रसायन शास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन हुआ। विवेक वर्तमान में महिला बाल विकास परियोजना वरला में पदस्थ हैं। वहीं उनकी पत्नी शिवानी शासकीय कन्या आश्रम धवली में प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। दोनों ने लोक सेवा आयोग के माध्यम द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा दी। दोनों ने पहले ही प्रयास में परीक्षा में सफलता प्राप्त की। विवेक के पिता गणपत नार्वे पंजरिया प्राथमिक स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ रहे। उनके पिता का यह सपना था कि हमारा पुत्र विवेक असिस्टेंट प्रोफेसर बने। विवेक ने कड़ी मेहनत कर पिता का सपना साकार किया। वहीं उनकी पत्नी शिवानी की प्रारंभिक शासकीय स्कूल में हुई। उनके माता-पिता शिक्षक हैं। विवेक और शिवानी नार्वे के असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर क्षेत्र के आदिवासी समाजजनों में हर्ष है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *