श्री राष्ट्रीय वीर जाट सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चौधरी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए भरत चौधरी को झालावाड़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही मुकेश कुमार चौधरी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन नियुक्तियों से संगठन की गतिविधियां और तेज होंगी। समाज में एकता और भाईचारे का संदेश जाएगा। नव नियुक्त अध्यक्ष भरत चौधरी ने कहा कि मैं समाज के विकास और उन्नति के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। मेरा लक्ष्य युवाओं को संगठित करना और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर एक सकारात्मक वातावरण बनाना है। जल्द ही एक मीटिंग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य और समाज के प्रमुख नेता शामिल होंगे। इस मीटिंग का उद्देश्य समाज के भविष्य के लिए ठोस योजनाएं बनाना होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चौधरी ने जिला अध्यक्ष को जल्द से जल्द जिला कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव तभी संभव है, जब संगठित प्रयास किए जाएं और हर सदस्य अपनी जिम्मेदारी निभाए। भरत चौधरी की नियुक्ति पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों और युवाओं ने उन्हें बधाई दी। कई लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा मिलेगी और संगठन के प्रयासों से सभी को लाभ होगा। भरत चौधरी के स्वागत के दौरान युवाओं ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक गति देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


