जैसलमेर | एक बिजनेस मैन के बेटे की सगाई में शामिल होने के लिए बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन रविवार को विशेष चार्टर से जैसलमेर पहुंचे। जैसलमेर एयरपोर्ट में उन्हें देखते हुए प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने का प्रयास किया। लेकिन वे तुरंत निकलकर सम रोड स्थित होटल के लिए रवाना हो गए। जिसके बाद उसी होटल में रविवार शाम भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद सोमवार को बिजनेस मैन के बेटे की सगाई का कार्यक्रम एक निजी रिसोर्ट में आयोजित किया जा रहा है।


